लखनऊ: एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो अन्तरराज्यीय ठग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से लोन लेकर ठगी करने वाले दो अन्तरराज्यीय शातिरों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एटीएफ ने करीब पांच लाख की नगदी के साथ ही कई प्रापर्टी के फर्जी बैनामे बरामद किया है। इन्हीं फर्जी बैनामों के जरिए ही शातिर बैंकों से धोखाधड़ी कर लोन कराते …

लखनऊ। फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से लोन लेकर ठगी करने वाले दो अन्तरराज्यीय शातिरों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एटीएफ ने करीब पांच लाख की नगदी के साथ ही कई प्रापर्टी के फर्जी बैनामे बरामद किया है। इन्हीं फर्जी बैनामों के जरिए ही शातिर बैंकों से धोखाधड़ी कर लोन कराते और रकम ठग लेते थे। इस मामले में एसटीएफ ने अरुण पराशर उर्फ सोनी और संदीप शर्मा को रविवार देर शाम संजय पैलेस कपड़ा बाजार थाना हरिपर्वत के पास से गिरफ्तार किया है। यह दोनों शातिर नगला अजीता सेक्टर आठ जगदीशपुरा आगरा के रहने वाले हैं।

पांच लाख रुपये की नगदी के साथ ही एसटीएफ ने शातिरों के कब्जे से एक कंप्यूटर, एक कलर प्रिंटर , स्विफ्ट कार, पांच बैंक से फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर लिए गए लोगों से संबंधित फर्जी रजिस्ट्री प्रपत्र,13 फर्जी रजिस्ट्री /डीड, चार मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड, चार पासबुक, एक जमा पर्ची बुक कोटक महिंद्रा बैंक, 19 मोहरें, 6 सिम कार्ड, एक पेन ड्राइव, दो पेपर शीट, दो चेक बुक, तीन हस्ताक्षर किए हुए चेक, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया है।

संबंधित समाचार