फिरोजाबाद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, किया रक्तदान, सरकार पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू फिरोजाबाद में रहस्मयी बीमारी से पचास से अधिक बच्चों की मौत और 200 अधिक बच्चों व लोगों के गम्भीर रूप से बीमारों को देखने सरोजनी नायडू हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से घर जाकर संवेदना व्यक्त की। बीमारों के लिए जरूरी खून की व्यवस्था …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू फिरोजाबाद में रहस्मयी बीमारी से पचास से अधिक बच्चों की मौत और 200 अधिक बच्चों व लोगों के गम्भीर रूप से बीमारों को देखने सरोजनी नायडू हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से घर जाकर संवेदना व्यक्त की। बीमारों के लिए जरूरी खून की व्यवस्था के लिये स्वयं रक्तदान किया और उनके साथ तमाम कांग्रेसजनों ने भी रक्तदान किया और चिक्तिसकों से पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर लिखा, फिरोजाबाद के सुदामानगर, बड़ी छपेटी एवं अन्य जगहों पर पहुंच मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। मथुरा, एटा, कासगंज सहित अनेक जिले बुरी तरह प्रभावित हैं लेकिन असंवेदनशील भाजपा सरकार को चिंता नहीं है। साफ है इन दर्दनाक मौतों की जिम्मेदार योगी आदित्यनाथ सरकार है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने फिरोजाबाद की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह सरकार की लापरवाही और उत्तर प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जीता-जागता प्रमाण है, इस दुखद घटना के लिये योगी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है, उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की बड़ी तैयारी के दावे की पोल भी खुल गयी कि रहस्मयी वायरल से फिरोजाबाद सहित प्रदेश भर में सौ लोगों की मौत हो गयी और सरकार सब दुरुस्त होने का दावा निर्लज्जतापूर्वक कर रही है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका