टनकुपर: दो लोगों को बंधक बना कर फिरौती वसूलने वाला बदमाश सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। सरकारी चीनी लेकर निकले ट्रक के चालक और क्लीनर को अगवा कर फिरौती वसूलने वाला एक बदमाश पुलिस के चंगुल में है। जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस की मानें तो वारदात से जुड़े अन्य बोलेरो सवार बदमाश भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। दरअसल, इंतजार अली …

टनकपुर, अमृत विचार। सरकारी चीनी लेकर निकले ट्रक के चालक और क्लीनर को अगवा कर फिरौती वसूलने वाला एक बदमाश पुलिस के चंगुल में है। जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस की मानें तो वारदात से जुड़े अन्य बोलेरो सवार बदमाश भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

दरअसल, इंतजार अली पुत्र आकाश अली निवासी मुंडिया कला, बाजपुर, ऊधम सिंह नगर का 12 टायरा ट्रक लेकर उनका ड्राइवर जुल्फकार बीती 25 अगस्त की सुबह करीब सात बजे क्लीनर इरफान के साथ निकला था। ट्रक सरकारी चीनी लेकर बाजपुर से लेकर टनकपुर एफसीआई गोदाम गया था। आरोप है कि टनकपुर में एफसीआई गोदाम के पास में ही एक वाहन बोलेरो नंबर UA-06D-3516 पर सवार चार व्यक्ति नेत्रपाल सिंह, रजत सागर व अन्य दो व्यक्ति सवार थे।

उन्होंने ड्राइवर जुल्फकार तथा क्लीनर इरफान को अगवा कर लिया। दोनों को पीटा और ड्राइवर जुल्फकार से 5 हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने दोनों को छोड़ने के एवज में ट्रक मालिक इंतजार अली से 25 हजार रुपया खाते में डालने को कहा। चूंकि इंतजार के पास 12 हजार ही थे तो उन्होंने बदमाशों के बताए खाते में 12 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ये खाता रजत सागर के नाम से था। पैसा मिलने के बाद बदमाशों ने ड्राइवर और क्लीनर को छोड़ दिया। इधर पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने बताया कि दिनांक 29 अगस्त को धारा 394, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। अभियुक्त नेत्रपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम रोड महोलिया, थाना खटीमा, जिला ऊधम सिंह नगर को गांव ज्ञानखेड़ा टनकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य बदमाशों की तलाश में भी पुलिस टीम धरपकड़ में जुटी हुई है। पुलिस टीम में एसओ जसवीर सिंह एसआई कुंदन सिंह बोरा, कांस्टेबल सचिन कुमार,साकिर अली अमित चौधरी शामिल रहे।

संबंधित समाचार