रामपुर : सपा शासन में आजम खां ने मंत्रित्व के प्रभाव में बनवाए बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र
रामपुर, अमृत विचार। आजम खां ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण अपने मंत्रित्व कार्यकाल में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अभिलेखों में हेरा-फेरी कराकर बनवाया था। इस तरह के बयान भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने कोर्ट में दर्ज कराए हैं।आजम खां के अधिवक्ताओं ने उनसे सवाल दागे। जिसका उन्होंने बखूबी …
रामपुर, अमृत विचार। आजम खां ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण अपने मंत्रित्व कार्यकाल में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अभिलेखों में हेरा-फेरी कराकर बनवाया था। इस तरह के बयान भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने कोर्ट में दर्ज कराए हैं।आजम खां के अधिवक्ताओं ने उनसे सवाल दागे। जिसका उन्होंने बखूबी जबाव दिया। मंगलवार को जिरह पूरी नहीं हो सकी तो बुधवार को भी जिरह होगी।
गौरतलब है कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने वर्ष 2019 में थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था उनका आरोप है कि सपा सांसद आजम खां ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खां के दो-दो जन्म प्रमाण दो जगह से बनवाए। एक रामपुर नगर पालिका से जिसमें जन्म की तिथि 1 जनवरी 1993 और दूसरा लखनऊ से जिसमें जन्म तिथि 30 सितंबर 1990 दर्शायी गई थी जबकि अब्दुल्ला आजम खां के शैक्षिक अभिलेखों में 1- जनवरी 1993 है। सपा सांसद आजम खां ने फर्जीवाड़ा अपने पुत्र को स्वार से चुनाव लड़ाने के लिए किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम खां 26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं जबकि सपा सांसद आजम खां कोरोना संक्रमित होने के कारण मेंदाता अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। वहीं अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। दोनों पिता पुत्र डेढ़ साल से जेल में बंद हैं। मंगलवार को भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ताओं द्वारा उनसे जिरह की गई जोकि पूरी नहीं हो सकी। एक सितंबर को जिरह जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई हुई। तीनों मामलों में एक सितंबर को सुनवाई होगी।
चार घंटे कोर्ट में रहे आकाश सक्सेना
भाजपा नेता आकाश सक्सेना मंगलवार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे। जहां पर उन्होने अपने बयान दर्ज कराए,पांच बजे तक सुनवाई हुई। कोर्ट का समय होने तक वह कोर्ट में ही रहे। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान वह चार घंटे तक कोर्ट में ही रहे।
कोर्ट में जमा रहे सपा और भाजपा कार्यकर्ता
सुनवाई के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह से कहचरी परिसर में आनी शुरू हो गई थी। कोर्ट बंद होने तक भाजपा और सपा कार्यकर्ता कोर्ट परिसर में जमें रहे। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। ताकि कोई दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने नहीं आ सके।
इस बारे में एडीजीसी रामऔतार सैनी का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र के मामले में वादी आकाश सक्सेना के बयान दर्ज हुए हैं। जिरह पूरी नहीं हो सकी है। एक सितंबर को भी जिरह जारी रहेगी।
