लखनऊ: मुख्यमंत्री ने कहा- पठन-पाठन के साथ बच्चों की सुरक्षा पर दें ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का कार्य हर दिन हो। पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। पिछले सात मार्च 2020 से …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का कार्य हर दिन हो। पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। पिछले सात मार्च 2020 से बंद चल रहे प्रदेश के कक्षा एक से पांच तक स्कूलों में एक सितंबर से बच्चों की आवाजें गूंजनी शुरू हो जाएगी।

कक्षा छह से बारह तक स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। स्कूलों में बच्चों के स्वागत की तैयारी की गई है। जिसके तहत स्कूल में आने वाले बच्चों का चॉकलेट और फूल देकर स्वागत किया जाएगा। कोरोना काल में इन बच्चों की भी ऑफलाइन पढ़ाई की भी शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

अधिकांश पब्लिक स्कूल सुबह आठ बजे ही खुलेंगे। मगर कक्षाओं का संचालन को लेकर स्कूलों में अलग-अलग समय निर्धारित कर रखा है। अधिकतर स्कूल द्वारा कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए अलग समय, कक्षा छह से सात तक के बच्चों के लिए अलग समय और कक्षा आठ से 12 के लिए अलग-अलग समय तय किया है। कक्षा के संचालन के बारे में अभिभावकों को स्कूल प्रशासन की ओर से पहले ही जानकारी दे दी गई है।

स्कूल संचालकों का दावा है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन गंभीरता से किया जाएगा। साथ ही स्कूल में किसी प्रकार का लंच ब्रेक नहीं किया जाएगा। स्कूल गेट पर बच्चों का टेंपरेचर चेक करके ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा हर बच्चे को अनिवार्य रूप से सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। बिना मास्क के किसी भी बच्चे, स्टाफ व शिक्षक का प्रवेश स्कूल के अंदर प्रतिबंधित रहेगा।

स्कूल में कोविड 19 को लेकर जारी एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन कराया जा रहा है। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उनकी निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया जाएगा। स्कूलों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्षाओं में शारीरिक दूरी के मानक का पालन कराया जा रहा है यदि किसी क्लास में 40 विद्यार्थी हैं तो उसे दो सेक्शन में बांटा गया है। दोनों सेक्शन के छात्रों को अगल-अगल कमरे में बैठाया जाएगा है।

संबंधित समाचार