मुरादाबाद: पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला दबोचा
मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में पास में ही रहने वाले अधेड़ ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंची उसकी मां व पड़ोसन ने आरोपी को पकड़ कर शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में पास में ही रहने वाले अधेड़ ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंची उसकी मां व पड़ोसन ने आरोपी को पकड़ कर शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला के अनुसार उसकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला पंकज बाबू सक्सेना खाने की चीज दिलाने के बहाने उनकी बेटी को बुलाकर ले गया। पंकज भी पास ही रहता है। पंकज ने मासूम के कपड़े उतार दिए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान बच्ची ने शोर मचा दिया।
इस पर उसकी मां अपनी पड़ोसन के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां की नजारा देख दोनों महिलाओं के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास रहने वाले लोगों को भी मौके पर बुला लिया। पंकज की करतूत का पता चलते ही लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी को पेड़ से बांध दिया और जमकर धुनाई की। इस दौरान पीड़िता की मां तथा अन्य महिलाओं ने भी उसे चप्पलों से पीटा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज बाबू सक्सेना निवासी बरेली बताया। उसने बताया कि वह बेल्डिंग का काम करता है। मोहल्ले के चौकीदार ने उसे उस मकान में रहने की इजाजत दी थी। मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
