रायबरेली: सिरफिरे आशिक ने डाला था बहन-भाई के ऊपर तेजाब, गिरफ्तार
रायबरेली। रात्रि में घर पर सो रहे एक दलित बिरादरी के भाई-बहन पर एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने तेजाब से हमला कर दिया। दोनों बहन-भाई के चीखने चिल्लाने पर जगे परिजनों द्वारा घटना क़ी सूचना यूपी डायल 112 एवं 108 एम्बुलेन्स क़ो दी गयी। मौके से एम्बुलेन्स द्वारा एसिड अटैक पीड़ितो को …
रायबरेली। रात्रि में घर पर सो रहे एक दलित बिरादरी के भाई-बहन पर एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने तेजाब से हमला कर दिया। दोनों बहन-भाई के चीखने चिल्लाने पर जगे परिजनों द्वारा घटना क़ी सूचना यूपी डायल 112 एवं 108 एम्बुलेन्स क़ो दी गयी। मौके से एम्बुलेन्स द्वारा एसिड अटैक पीड़ितो को सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सको द्वारा जिला अस्पताल और वहाँ से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया हैं। घटना की सूचना पर सीएचसी महराजगंज एवं घटना स्थल पर पहुंच कप्तान श्लोक कुमार एवं प्रशासनिक अमले ने घटना की पड़ताल की। परिजनों क़ी तहरीर पर घटना में शामिल युवक को छापेमारी कर पुलिस ने हिरासत में लिया हैं।
बताते चले क़ी पूरे सुक्खा मजरे सिकंदरपुर रविवार व सोमवार क़ो करीब 1:30 बजे घर के बाहर मच्छरदानी लगा चारपाई पर सों रही 18 वर्षीय युवती एवं उसके 12 वर्षीय भाई पर पड़ोसी गांव पूरे तोमर मजरे ताजुद्दीनपुर निवासी बबलू लोध पुत्र आशाराम ने एसिड से हमला कर दिया। जिससें युवती एवं उसके भाई का शरीर बुरी तरह झुलस गया। पीड़ित युवती के पिता ने तहरीर में बताया क़ी होली के पहले आरोपी द्वारा उसकी लड़की क़ो फोन दिया गया था जिस पर दोनो क़ी बातचीत होती थी जिसकी जानकारी होने पर युवती के पिता व आरोपी बबलू के बीच फोन पर काफी झड़प भी हुई।
इस दौरान युवती के पिता द्वारा उसकी शादी कराने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर रंजिशन खुन्नस खाए युवक ने वारदात क़ो अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही आनन फानन सीएचसी महराजगंज पहुंचे कप्तान श्लोक कुमार, एडिशनल एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ रामकिशोर सिंह ने पीड़िता एवं परिजनों से बात कर घटना स्थल का जाएजा लिया।
मौके पर पहुंची फारेन्सिक विभाग ने साक्ष्यों क़ो एकत्र किया जिसमे एसिड अटैक के दौरान प्रयुक्त टूटी कांच क़ी शीशी वही से बरामद हुई। इस दौरान घटना स्थल से ही कप्तान द्वारा परिजनों से क़ी गयी पड़ताल से प्रकाश में आए संदिग्ध युवक क़ी तलाश के लिए एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, बछरावां कोतवाल राकेश सिंह एवं महराजगंज कोतवाल मनोज कुमार क़ो जिम्मेदारी सौपी गयी। कई जगहो क़ी छापेमारी में संयुक्त टीम द्वारा युवक बबलू लोधी क़ो पुलिस हिरासत में लिया गया।
क्या कहते अधिकारी ?
मामले में कप्तान श्लोक कुमार ने बताया क़ी एसिड अटैक पीड़ित भाई बहनो क़ो पुलिस सुरक्षा में ट्रामा सेंटर लखनऊ भर्ती कराया गया हैं, युवती के पिता क़ी तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर बबलू पुत्र आशाराम निवासी पूरे तोमर मजरे ताजुद्दीनपुर क़ो जेल भेजा जा रहा हैं।
