लखनऊ: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानें कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब से राजधानी में एलपीजी सिलेंडर 922.50 रुपए में मिलेगा। जबकि इससे पहले यह 897.50 रुपए का था। पेट्रोल की कीमत भी लखनऊ में करीब 100 रुपए हो गई है। इस बीच एलपीजी सिलेंडर के रेट भी बढ़ा दिए …

लखनऊ। 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब से राजधानी में एलपीजी सिलेंडर 922.50 रुपए में मिलेगा। जबकि इससे पहले यह 897.50 रुपए का था। पेट्रोल की कीमत भी लखनऊ में करीब 100 रुपए हो गई है। इस बीच एलपीजी सिलेंडर के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। 1 सितंबर से गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 हजार का इजाफा किया गया है।

वहीं मात्र 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 50 रुपए बढ़ गया है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आप सबसे पहले सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाएं। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती हैं।

संबंधित समाचार