लखनऊ : 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ ऑनलाइन ठगी, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल ला मार्टिनियर में 8वीं कक्षा की छात्रा से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां छात्रा से जिन्न का खौफ दिखाकर 8.73 लाख रुपये की ठगी की गई है। दरअसल ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रा इंटरनेट पर साइट सर्च कर रही थी। इस दौरान छात्रा ने मेंटल डिसऑर्डर …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल ला मार्टिनियर में 8वीं कक्षा की छात्रा से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां छात्रा से जिन्न का खौफ दिखाकर 8.73 लाख रुपये की ठगी की गई है।

दरअसल ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रा इंटरनेट पर साइट सर्च कर रही थी। इस दौरान छात्रा ने मेंटल डिसऑर्डर एंड लव योर सेल्फ के एक लिंक पर क्लिक किया तो साइट पर उसका एक ठग मौलवी से संपर्क हुआ।

इसके बाद मौलवी ने छात्रा और उसके परिवार पर जिन्नातों का साया बताया. साथ ही छात्रा को इसको लेकर डराया भी। डर से बचने के लिए छात्रा ने अपनी मां के बैंक खाते से 8.73 लाख रुपये मौलवी के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है.

संबंधित समाचार