Weather Update: यूपी के 15 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  प्रदेश में बुधवार को मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अनुमान जारी किया है. जहां आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। दोपहर दो बजे तक पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना …

लखनऊ।  प्रदेश में बुधवार को मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अनुमान जारी किया है. जहां आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। दोपहर दो बजे तक पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है वे जिले शामली, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, कन्नौज, मैनपुरी और फर्रूखाबाद हैं।

इन जिलों में कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गयी है। इसके अलावा बागपत और गाजियाबाद में मौसम ज्यादा खराब होने की आशंका जताई गयी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही जिलों के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना ना के बराबर है। पिछले 24 घण्टे के दौरान प्रदेश के एक दो जिलों में ही बारिश रिकार्ड की गयी है। वहीं, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, झांसी और बांदा में बारिश दर्ज की गयी है।

बता दें कि प्रदेश के लगभग सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। अगले पांच दिनों के मौसम का अनुमान जारी करते हुए विभाग ने बताया है कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होती रहेगी और बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

संबंधित समाचार