पदोन्नति की मांग को लेकर आरटीओ कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संध के बैनर तले कर्मचारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जून 2020 में परिवहन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया था। जिसका शासनादेश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संध के बैनर तले कर्मचारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जून 2020 में परिवहन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया था। जिसका शासनादेश जारी करते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों को गलत अंकित कर दिया गया था। इस गलती को सुधारने के लिए पिछले कई समय से सुधार करने की मांग की जा रही है।

लेकिन अभी तक इसमें कोई सुधार नहीं किया गया। बताया कि इसलिए मजबूरन कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संध के जिलाध्यक्ष नीरज चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, अनिल रावत, आनंद बल्लभ उप्रेती, पूजा खुल्बे, लक्ष्मी कश्यप, ज्योति बड़ौला, कल्पना भंडारी, चंदन सिंह मेहरा, राकेश गंगोला, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा