बरेली: सिरफिरे ने वुडरो स्कूल में की तोड़फोड़, खुद को कमरे में किया बंद, डर की वजह से पुलिस भी नहीं गई अंदर
बरेली, अमृत विचार। शहर के वुडरो स्कूल की सीबीगंज शाखा में एक सिरफिरे व्यक्ति ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी। उसने स्कूल की बिल्डिंग के कांचों से साथ फर्नीचर, बोर्ड, लाइटें समेत सभी कुछ तोड़ डाला। व्यक्ति ने खुद को स्कूल के एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया। लोगों के दरवाजा खुलवाने पर भी …
बरेली, अमृत विचार। शहर के वुडरो स्कूल की सीबीगंज शाखा में एक सिरफिरे व्यक्ति ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी। उसने स्कूल की बिल्डिंग के कांचों से साथ फर्नीचर, बोर्ड, लाइटें समेत सभी कुछ तोड़ डाला। व्यक्ति ने खुद को स्कूल के एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया। लोगों के दरवाजा खुलवाने पर भी उसने नहीं खोला। सूचना पर पहुंची चीता पुलिस भी डर की वजह से अंदर नहीं घुसी।
कहना था कि कहीं उसने पुलिस पर भी ईंट पत्थरों से हमला कर दिया तो मामला खराब हो जाएगा। घंटों तक युवक कमरे के अंदर ही बंद रहा। इसके बाद सीबीगंज पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर इंस्पेक्टर फोर्स लेकर पहुंचे और उसे किसी तरह से बाहर निकाला। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने ले गई। गनीमत रही कि इस घटना के वक्त स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। वरना बच्चों के साथ भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
पूछताछ में बताया कि वह स्कूल में ही राजमिस्त्री का काम करता है
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डोरीलाल बताया है। वह मूल रूप से भोजीपुरा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह स्कूल में ही राजमिस्त्री का काम करता है। फिलहाल पुलिस उससे इस तोड़फोड़ करने की वजह पूछने में जुटी हुई है। मगर वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जब पुलिस ने परिजनों से बात की तो उन्होंने कहा कि डोरीलाल ने कुछ दिनों से अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। वह अजीब हरकतें करता है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को बुलाया है।
किस तरह से हुई घटना, चौकीदार की जुबानी
पूछताछ में स्कूल के चौकीदार बुधसेन ने बताया कि सुबह सात बजे वह नहाने के बाद कपड़े सुखाने के लिए स्कूल की ग्रिल पर डाल गए थे। इसके बाद छुट्टी हुई तो वह कपड़े उतारने के लिए गए। इसी बीच आरोपी स्कूल में घुस गया और कमरा बंद कर लिया। फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ की आवाज सुनने के बाद पब्लिक इकट्ठा होनी शुरू हो गई। तब पुलिस को फोन किया गया। चौकीदार के मुताबिक आरोपी डोरीलाल ने स्कूल में पूरी बिल्डिंग के कांच, फर्नीचर, लाइटें समेत तमाम चीजों को तोड़ा है।
