बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में गिरी दो मंजिला बिल्डिंग, 6 मजदूर जिंदा दबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पड़ोस के मकान में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर एक दो मंजिला इमारत भरभरावते हुए गिर गई। जिसमें सभी जिंदा दब गए, बताया जा रहा है कि दबने वालों में करीब 6 मजदूर शामिल है। बिल्डिंग गिरने से मकान मालिक भी …

बरेली। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पड़ोस के मकान में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर एक दो मंजिला इमारत भरभरावते हुए गिर गई। जिसमें सभी जिंदा दब गए, बताया जा रहा है कि दबने वालों में करीब 6 मजदूर शामिल है। बिल्डिंग गिरने से मकान मालिक भी उसमें दब गए थे। हालांकि स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। उधर, मौके पर एसपी देहात से लेकर एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम टीमें मौजूद है। दबे हुए लोगों को निकालने की कवायद की जा रही है।

गिरने वाले मकान में चलती थी दुकान
दरअसल, गिरने वाले मकान के मालिक कृष्ण अवतार एक व्यापारी है। वह गैस एजेंसी लेकर परचून की दुकान का थोक और फुटकर व्यापार का काम करते है। बताया जा रहा है कि इनकी इस दुकान में परचून का काफी माल भरा हुआ था। इनके पड़ोस में दीपक गोयल नाम के एक व्यापारी की जमीन पड़ी हुई थी। उसका निर्माण कार्य चल रहा था। दीपक भी एक परचून व्यापारी है। दीपक की खाली पड़ी जमीन में केवल नींव भरने का ही काम हो पाया था। बारिश की वजह से निर्माण कार्य रुका हुआ था। मगर मंगलवार को दोबारा शुरू किया गया था। इसी बीच कृष्ण अवतार की बिल्डिंग गिर गई। जिसमें सभी मजदूर दब गए।

घंटो रेस्क्यू के बाद भी एक भी मजदूर नहीं निकल सका
घटना के बाद मौके पर एसडीआरएफ, एसपी देहात, एसएसपी समेत अन्य टीमें भी मौके पर पहुंच गई। मगर अभी तक एक भी मजदूर को बचाया नहीं जा सकता है। अभी तक यह भी पूरी जानकारी नहीं हुई है कि बिल्डिंग के मलवे में दबने वालों की कुल संख्या क्या है। हालांकि अभी तक पांच मजदूरों के दबे होने की सूचना दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, माकन मालिक कृष्ण अवतार की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

संबंधित समाचार