हरदोई: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, नरेश अग्रवाल को लेकर दिया ये बड़ा बयान
हरदोई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को हरदोई पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप के पिता के तेरहवीं भोज शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ तुष्टिकरण …
हरदोई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को हरदोई पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप के पिता के तेरहवीं भोज शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। बाबा ने स्टूडेंट्स को कौन से लैपटॉप दिए, किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, कितने आय दोगुनी हो गई, नौजवान को जो रोजगार देने की बात कही थी कितना रोजगार मिला।
वहीं जब मीडियाकर्मियों ने अखिलेश से नरेश अग्रवाल व मुख्तार अंसारी के बेटे को सपा में आने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि दोनों के लिए लिए सपा के दरवाज़े खुले हैं, जो भी आना चाहे, उसका स्वागत है। पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता शामिल हुए थे कल्याण सिंह के दाह संस्कार में, तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज तो मैं यहां कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं।
इसके साथ अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग सरकार को कंपनी बना रहे हैं। पॉलिटिकल ताकत भी कम्पनी को देना चाहते हैं। भाजपा जातियों को लड़ाना चाहती है। देश की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाएं बेची जा रही है। श्री यादव ने कहा कि सपा हमेशा संपन्नता की राजनीति करती है जिससे लोग खुशहाल रहे। एक बार फिर अखिलेश यादव ने दोहराते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बनाया है सपा आएगी, भाजपा हटेगी
