संभल : कमरे में फंदे से लटका मिला अलीगढ़ निवासी सफाईकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/जुनावई, अमृत विचार। अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति गुन्नौर तहसील के जुनावई में बुधवार की सुबह किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। सुबह एक दुकानदार जब हाथ धोने के लिए उसी मकान में आया तो उसने शव को देखा। दुकानदार ने मकान मालिक को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस की सूचना पर …

संभल/जुनावई, अमृत विचार। अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति गुन्नौर तहसील के जुनावई में बुधवार की सुबह किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। सुबह एक दुकानदार जब हाथ धोने के लिए उसी मकान में आया तो उसने शव को देखा। दुकानदार ने मकान मालिक को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस की सूचना पर पीड़ित परिवार आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत जतनपुर निवासी दिगंबर सिंह का बेटा 40 वर्षीय महेश चंद्र दो साल से गुन्नौर तहसील के जुनावई के गांव दबथरा हरलाल पर सफाई कर्मी था। उसने 8 दिन पहले ही पुराने कमरे को खाली कर जुनावई में साप्ताहिक बाजार के सामने सोमवीर सिंह के मकान में कमरा लिया था।

यहां वह अकेला रहता था। मंगलवार शाम में वह ड्यूटी के बाद कमरे पर आया था। बुधवार सुबह दुकान के किरायेदार सुरेंद्र सिंह की नजर महेश चंद्र के खुले दरवाजे पर पड़ी और उन्होंने देखा कि वह गमछे में दीवार में लगी एक खूंटी में लटका है।

इधर, महेश चंद्र का शव लगभग जमीन से 6 फीट ऊपर गमछे में टंगा होने पर पैर उसकी जमीन से टिके हुए पाए जाने पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। गुन्नौर क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि मामला हैंगिंग का है। वैसे वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

संबंधित समाचार