बिजनौर: बच्चे के साथ छत पर चढ़ी महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। जलालाबाद में एक महिला अपने बच्चे को साथ लेकर तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। बुधवार को जलालाबाद कस्बे की शहीन मार्केट में बनी तीसरी मंजिल की दीवार पर एक महिला अपने बच्चे …

 बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। जलालाबाद में एक महिला अपने बच्चे को साथ लेकर तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। बुधवार को जलालाबाद कस्बे की शहीन मार्केट में बनी तीसरी मंजिल की दीवार पर एक महिला अपने बच्चे को लेकर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी।

महिला को देख मार्केट में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के पास लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और कुछ लोग बिल्डिंग की छत पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार चांदनी पत्नी अनीस अहमद निवासी कचहरी सराय कस्बा जलालाबाद अपने डेढ़ वर्ष के पुत्र अनस को लेकर मार्केट की एक तीन मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ गई और गृह क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर 3 मंजिला इमारत से सकुशल महिला और उसके बच्चे को उतारा। महिला का पति मुंबई में काम करता है।

गृह क्लेश के चलते महिला परेशान हो गई थी। जिसकी वजह से वह तीन मंजिल इमारत पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। बताया जाता है कि महिला मानसिक तौर पर काफी परेशान है। उसने 2 दिन से खाना नहीं खाया है। बच्चे को दूध पिलाने को लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया।

संबंधित समाचार