बरेली: आग में झुलसे ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हल्द्वानी में झोपड़ी में लगी आग में झुलसे ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र की जिला अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। उस पर जलता छप्पर गिर गया था। गंभीर हालत में उसे बरेली में भर्ती किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हल्द्वानी के बेरीपड़ाव इलाके में …

बरेली, अमृत विचार। हल्द्वानी में झोपड़ी में लगी आग में झुलसे ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र की जिला अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। उस पर जलता छप्पर गिर गया था। गंभीर हालत में उसे बरेली में भर्ती किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हल्द्वानी के बेरीपड़ाव इलाके में रहने वाले धर्मेंद्र मूल रूप से भमोरा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग के रहने वाले थे। करीब 15 साल पहले वह अपनी पत्नी कांती देवी के साथ ससुराल हल्द्वानी में रहने चले गए। धर्मेंद्र वहीं ट्रक चलाने का काम करते थे। वहीं उनकी पत्नी व बेटा भी मजदूरी करते हैं। धर्मेंद्र के छोटे भाई प्रमोद ने बताया कि 6 अगस्त को धर्मेंद्र काम से शाम को लौटे तो उनकी पत्नी व बेटा जंगल से लकड़ी काटने गए हुए थे। घर में रखा खाना खाकर वह सो गए।

नींद में उनका हाथ पास में जल रही डिब्बी में लग गया। डिब्बी गिरने से झोपड़ी में भी आग लग गई जब तक धर्मेंद्र को आग का पता चलता तब तक उन पर जलता छप्पर गिर गया। गंभीर हालत में उन्हें बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र के तीन बेटी व एक लड़का है।

संबंधित समाचार