बरेली: प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की 15 लाभार्थियों को सौंपी चाबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट में 15 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 5.51 हजार पात्र लाभार्थियों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आवासों की चाबी प्रदान की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बरेली में दिखाया …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट में 15 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 5.51 हजार पात्र लाभार्थियों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आवासों की चाबी प्रदान की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बरेली में दिखाया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान सांसद आंवला धर्मेंन्द्र कश्यप, विधायक फरीदपुर डॉ श्यामबिहारी लाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण उपस्थित रहे। विकास खण्ड क्यारा, बिथरीचैनपुर, फतेहगंज व भोजीपुरा के 15 लाभार्थियों को चाबी प्रदान की गई।

जनपद में वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 4434 व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 25 आवास पूर्ण निर्मित हो चुके हैं। समस्त विकास खंडों में जन प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों का चाबी प्रदान कीं।

संबंधित समाचार