बरेली: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगला, अमृत विचार। नगरिया देहजब्ती में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने खेत में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब उसके परिवार को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव के तमाम लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। …

रामनगला, अमृत विचार। नगरिया देहजब्ती में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने खेत में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब उसके परिवार को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव के तमाम लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आंवला तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया देहजब्ती के रहने वाले 45 वर्षीय घलेंद्र पुत्र रामस्वरूप बुधवार सुबह शौच की बात कहकर घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसने खेत में खुद के पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पास से जा रहे गांव के महिपाल ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर घलेंद्र का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने उसके परिवार को दी।

परिजनों ने बताया कि वह बाहर काम करता था। रक्षाबंधन के त्यौहार पर घलेंद्र अपने घर आया हुआ था। उसके चार बच्चो में महिपाल, बुद्धपाल, सेवाराम, और एक लड़की पायल है। पुलिस को मौके पर ही तमंचा मिला है। इससे माना जा रहा है कि घलेंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।

शौच पर गए युवक ने खेत पर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है।-राजकुमार अग्रवाल, एसएसपी

मरने से पहले दी थी आत्महत्या की चेतावनी
घलेंद्र की पत्नी सूरजमुखी ने बताया कि उसके पति ने कई दिन पूर्व कहा था कि वह आत्महत्या कर लेगा। लेकिन उसकी पत्नी ने कारण पूछने का प्रयास किया तो उसने नहीं बताया। वह आए दिन आत्महत्या की बात करता था।

संबंधित समाचार