निराश्रित महिलाओं को सहारा देने की तैयारी में योगी सरकार, जल्द होगा ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों की मदद के बाद अब योगी सरकार निराश्रित महिलाओं को भी सहारा देने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार की ओर से जल्द ही एक नई योजना की घोषणा की जा सकती है। इसमें निराश्रित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही उनको कौशल विकास की …

लखनऊ। कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों की मदद के बाद अब योगी सरकार निराश्रित महिलाओं को भी सहारा देने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार की ओर से जल्द ही एक नई योजना की घोषणा की जा सकती है।

इसमें निराश्रित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही उनको कौशल विकास की ट्रेनिंग देने और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने समेत अन्य सहूलियत दी जा सकती है। इसके लिए नई योजना का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है।

इस योजना के तहत किसी भी महिला को नकद धनराशि नहीं दी जाएगी, क्योंकि सरकार की ओर से उनके जीविका के लिए स्थायी व्यवस्था की जाएगी। विभाग के उच्चाधिकारियों के मुताबिक योजना के ड्राफ्ट को तैयार करने के साथ ही लाभार्थी निराश्रित महिलाओं को चिन्हित करने का भी काम जोरो पर हैं। योजना के लिए CM योगी ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस योजना का नाम तय कर इसे लागू करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण मार्च 2020 से अब तक 240 बच्चे ऐसे थे, जिन्होंने माता-पिता दोनों को कोरोना के कारण खोया है। इनमें 3,810 बच्चों ने माता, पिता या लीगल गार्जियन को खोया है। शासन ने कुल 4050 बच्चे चिन्हित किए हैं। इनको आज लाभान्वित किया गया है।

संबंधित समाचार