UP Election: एक बार फिर यूपी आएंगे ओवैसी, अयोध्या से करेंगे तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी तेजी से बढ़ रहा है. जहां सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी दलों ने अलग-अलग यात्राओं और सम्मेलनों के जरिए चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है. इसी क्रम में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) एक बार फिर उत्तर …

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी तेजी से बढ़ रहा है. जहां सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी दलों ने अलग-अलग यात्राओं और सम्मेलनों के जरिए चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है. इसी क्रम में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. जहां वह अन्य पार्टी की तरह विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. इसके अलावा ओवैसी अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत अयोध्या दौरे से करेंगे.

असदुद्दीन ओवैसी यूपी में कहां-कहां करेंगे दौरा…

ओवैसी यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिसमें वो तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. असदुद्दीन ओवैसी के इस दौरे की शुरुआत 7 सितंबर से होगी. 7 सितंबर को वह अयोध्या के रुदौली कस्बे में जाएंगे. जहां वंचित-शोषित सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद 8 सितंबर को सुल्तानपुर के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. अपने दौरे के आखिरी दिन यानी 9 नवंबर को ओवैसी बाराबंकी जाएंगे.

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में ओवैसी उत्तर प्रदेश के सियासी समर में कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं. ओवैसी यूपी में संकल्प भागीदारी मोर्चा के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. उनके साथ ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा चुनाव लड़ रही है. वहीं, कई बिंदुओं पर दोनों ही पार्टी के बड़े नेताओं में कई विरोधाभास भी सामने आए हैं. कभी ओपी राजभर जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर लेते हैं और यह बात कह देते हैं कि राजनीति में कुछ भी सम्भव है. इसके बाद ओवैसी की पार्टी को सफाई देनी पड़ती है. हैं.

चुनावी नतीजों से तय होगा यूपी में ओवैसी का भविष्य…

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में इस बात कि पुष्टि हो जाएगी की मुस्लिम छवि की AIMIM पार्टी को यूपी के मुसलमान कितना पसंद या नापसंद करते हैं. हाल के पश्चिम बंगाल के हुए विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी को कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली. तो क्या ओवैसी उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें जमाने में कामयाब हो पाएंगे, क्योंकि इससे पहले ओवैसी बहराइच और पूर्वांचल के कई जिलों के दौरे पर रह चुके हैं.

संबंधित समाचार