आजमगढ़: महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ मुखर हुई भाकपा, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल ने बुधवार को महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की। भाजपा के जिला मंत्री खरपत्तू राजभर ने कहाकि देश …

आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल ने बुधवार को महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की। भाजपा के जिला मंत्री खरपत्तू राजभर ने कहाकि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।  सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से फेल हो गई है। यह सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षित नौजवान बेरोजगार बनकर घूम रहे हैं। प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इस सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रही हैं। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहाकि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। तीनों किसान विरोधी कानूनों को सरकार को वापस ले लेना चाहिए। नतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देनी चाहिए। गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। गन्ने का दाम पांच सौ रुपये प्रति क्विटल घोषित किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:-लखनऊ: आज कैबिनेट मीटिंग में इन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

हामिद अली ने कहाकि हरियाणा में धरनारत किसानों पर हुए लाठीचार्ज में जिन किसानों की मृत्यु हो गई उनको सरकार बीस लाख रुपये का मुआवजा दें और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करे। देवारा में बाढ़ प्रभावित किसानों को सरकार मुआवजा दे और कटान रोकने की स्थाई व्यवस्था करें। प्रदर्शन में रामसूरत यादव, विनोद यादव, शहनवाज बेग, अशोक राय, जियालाल, रामलखन राजभर, दुर्बल्ली राम, रामचंद्र यादव, गुलाब मौर्य आदि थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज