सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टूटा रश्मि देसाई का दिल, ट्वीट कर जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। सिद्धार्थ के निधन की खबर मुंबई के कूपर अस्पताल ने दी। इस खबर के आने के बाद फैंस से लेकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स सिद्धार्थ की मौत पर दुख जता रहे हैं। …

मुम्बई। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। सिद्धार्थ के निधन की खबर मुंबई के कूपर अस्पताल ने दी। इस खबर के आने के बाद फैंस से लेकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स सिद्धार्थ की मौत पर दुख जता रहे हैं। ट्वीट्स और इंस्टाग्राम पोस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरें छाई हुई हैं। ऐसे में अब रश्मि देसाई ने भी रिएक्शन दिया है।

रश्मि देसाई का टूटा दिल…टूटे हुए दिल की इमोजी लगाकर किया ट्वीट

रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुनने के बाद एक टूटे हुए दिल की इमोजी ट्वीट की है. रश्मि और सिद्धार्थ साथ में बिग बॉस13 में नजर आए थे. इसके अलावा दोनों ने सीरियल दिल से दिल तक में भी काम किया था. इस सीरियल में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

बिग बॉस 13 में दोनों की नहीं बनती थी…

बता दें कि बिग बॉस 13 में दोनों को अक्सर लड़ते हुए देखा जाता था। दोनों ने कहा था कि वह दोस्त नहीं हैं, बल्कि सिर्फ को-स्टार्स रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ने हिंट दिया था कि किसी बात के चलते दोनों के बीच की दोस्ती खराब हो गई थी। वहीं, बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई टास्क के साथ-साथ घर के काम और यहां तक कि नाश्ते को लेकर इन्हें अक्सर लड़ाई करते हुए देखा जाता था। सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 को जीता था, वहीं रश्मि ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी। अब सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और इंडस्ट्री से जुड़े उनके साथी उन्हें याद कर रहे हैं।

संबंधित समाचार