लखनऊ: यूपी पीईटी आंसर-की जारी, जानें कैसे दर्ज करें आपत्ति…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी का फाइनल आंसर-की गुरूवार को जारी कर दी है। इससे पहले बीती देर शाम आंसर-की जारी होने की सूचना थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी का फाइनल आंसर-की गुरूवार को जारी कर दी है। इससे पहले बीती देर शाम आंसर-की जारी होने की सूचना थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि फाइनल आंसर-की जारी की गयी है। अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां भी दर्ज करवा सकते हैं। लेकिन अभ्यर्थी जो आपत्ति दर्ज कराएंगे उसका साक्ष्य भी देना होगा तभी उनकी आपत्ति पर विचार किया जायेगा।
सात सितंबर तक देनी होगी आपत्ति
अभ्यर्थी सात सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति ऑनलाइन ही दर्ज करवानी होगी, ऑफलाइन आपत्ति मान्य नहीं होगी। दरअसल बीते 24 अगस्त को पीईटी का आयोजन दो पालियों में किया गया था। वहीं इस बार डाक द्वारा आपत्ति को लेकर पहले ही चेतावनी दे दी गयी है। अधिकारियों का कहना है कि डाक द्वारा आपत्ति समय से नहीं मिल पाती है फिर बाद में अभ्यर्थी हंगामा करते हैं और समय भी ज्यादा लग जाता है।
वेबसाइट के ऑब्जेक्शन रेज पर करना होगा क्लिक
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवाने के लिए वेबसाइट पर दिए गए ऑब्जेकशन रेज लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉगिन करने के बाद मास्टर प्रश्नपत्र के सापेक्ष अपनी आपत्ति अभिलेखीय साक्ष्य सहित दर्ज कर सकते हैं।
