बाराबंकी: महिला ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष के साथ की अभद्रता, जानें वजह?
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत एक महिला ने अपने बेटे के साथ में भाजपा के त्रिवेदीगंज मण्डल अध्यक्ष को दिन दहाड़े बीच सड़क पर रोक करके मारापीटा और जमकर उसके साथ में अभद्रता की। महिला का आरोप था कि भाजपा नेता ने दो वर्ष पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर 175000 रुपये लिये थे। पीड़िता ने …
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत एक महिला ने अपने बेटे के साथ में भाजपा के त्रिवेदीगंज मण्डल अध्यक्ष को दिन दहाड़े बीच सड़क पर रोक करके मारापीटा और जमकर उसके साथ में अभद्रता की। महिला का आरोप था कि भाजपा नेता ने दो वर्ष पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर 175000 रुपये लिये थे। पीड़िता ने जहां इस घटना के सम्बन्ध में थाना लोनीकटरा में तहरीर दी है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने भी महिला और उसके बेटे के विरुद्ध मारपीट और अभद्रता का करने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने दोनों तहरीरों पर जांच शुरु कर दी है।
जबकि अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय ने यह कहा है कि जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी। जानकारी के अनुसार, थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासिनी प्यारा देवी पत्नी रामखेलावन गौतम का कहना था कि उसने करीब दो वर्ष पूर्व त्रिवेदीगंज क्षेत्र के भाजपा मण्डल अध्यक्ष उत्तम वर्मा को अपने बेटे की नौकरी के नाम पर 175000 रुपये दिये थे। लेकिन न तो मेरे बेटे को नौकरी मिली। न ही मेरा पैसा वापस किया। इसी बात को लेकर बीती 1 सितम्बर की दोपहर को प्यारा देवी ने अपने अपने बेटे के साथ मिलकर भिलवल चौराहे पर भाजपा नेता से हाथापाई की और गाली ग्लौज किया।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा मण्डल अध्यक्ष त्रिवेदीगंज उत्तम वर्मा ने थाना लोनीकटरा में शिकायती पत्र देकर यह कहा है कि प्यारा देवी और उसका बेटा उसके घर पर काम करता था। मैने करीब दो वर्ष पूर्व प्यारा देवी से 175000 रुपये उधार के रुप में लिये थे। जिसमें 120000 रुपये नकद वापस कर दिया था। बाकी 55000 रुपये चेक के माध्यम से प्यारा देवी को दिया था। श्री वर्मा का यह भी कहना था कि मेरी राजनीतिक छवि खराब करने के लिये मेरे ही पार्टी के कुछ नेताओं ने चुनावी रंजिश के कारण मेरे ऊपर पहले प्यारा देवी के माध्यम से हमला करवाया और आरोप लगाये। उनका यह भी कहना था कि मेरे पास प्यारा देवी का कोई भी पैसा बकाया नहीं है।
नौकरी दिलाने के नाम पर मैंने कोई पैसा नहीं लिया था। पैसा मैने उधार लिया था जो मैने वापस कर दिया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी लोनीकटरा दुर्गा प्रसाद शुक्ला का कहना था कि दोनो पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय का कहना था कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वॉयरल हुआ था जिसमें प्यारा देवी और उत्तम वर्मा से गाली ग्लौज और मारपीट दिखायी जा रही थी। दोनों लोगों का प्रार्थना पत्र थाने पर मिला है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि क्षेत्र में अमन चैन भी कायम है।
