लखनऊ: महिला के पेट में मिली दो किलो बालों की गांठ, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पेट दर्द की शिकायत पर बलरामपुर अस्पताल आयी महिला की जब जांच की गयी तो पता चला कि उसके पेट में बालों की एक गांठ बन गयी है। मानसिक रूप से बीमार युवती लम्बे समय से अपने बालों को नोंच कर खा रही थी। डॉक्टरों ने युवती के पेट का ऑपरेशन किया तो करीब …

लखनऊ। पेट दर्द की शिकायत पर बलरामपुर अस्पताल आयी महिला की जब जांच की गयी तो पता चला कि उसके पेट में बालों की एक गांठ बन गयी है। मानसिक रूप से बीमार युवती लम्बे समय से अपने बालों को नोंच कर खा रही थी। डॉक्टरों ने युवती के पेट का ऑपरेशन किया तो करीब 20 घन सेंटीमीटर की बालों की गांठ निकाली। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट दर्द की तकलीफ भी समाप्त हो गयी। बलरामपुर निवासी 17 साल की युवती जन्म से ही मानसिक रोग से ग्रसित थी।

युवती शरीर से काफी कमजोर थी तथा दो सालों से वह बीमार भी रहने लगी थी। उसके सिर के बाल भी तेजी से कम जो रहे थे। परिवार के लोगों का कहना था कि वह बालों को नोंच कर खा लेती है। युवती से पूछने पर वह केवल यही बता पाती थी कि पेट में दर्द हो रहा है। दस दिन पहले उसे पेट में भीषण दर्द उठा और उल्टियां होने लगी। घरवाले उसे नजदीक के डॉक्टर के पास ले गए। उन्होंने दवा तो दी मगर दर्द में राहत नहीं मिली। आराम न मिलने पर परिजन उसे लेकर बलरामपुर अस्पताल आए।

अस्पताल में सर्जरी विभाग के डॉ. एसआर समद्धर ने मरीज को देखा और जांचें करायीं तो हकीकत सामने आयी। डाक्टरों ने जब युवती के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि पेट में गांठ बन गई है। सही जानकारी के लिए सिटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन में गांठ कैसी यह यह स्पष्ट नहीं हो सका। डॉ. समद्धर ने इंडोस्कोप करने का फैसला किया। जांच में पता चला युवती के पेट में ट्रॉयकोबिजोर (बालों का गोला) है। यह गोला करीब दो किलोग्राम का था और साइज करीब 20 सेंटीमीटर चौंड़ा था।

संबंधित समाचार