बरेली: सीमेंट व्यापारी की पत्नी के खाते से उड़ाए 60 हजार रुपये
बरेली, अमृत विचार। बीमा राशि का ऑनलाइन भुगतान करने की बात कहकर साइबर ठग ने हार्डवेयर व्यापारी की पत्नी के खाते से हजारों रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी आकाश जैन सरिया व सीमेंट का व्यापार करते हैं। उनकी …
बरेली, अमृत विचार। बीमा राशि का ऑनलाइन भुगतान करने की बात कहकर साइबर ठग ने हार्डवेयर व्यापारी की पत्नी के खाते से हजारों रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी आकाश जैन सरिया व सीमेंट का व्यापार करते हैं। उनकी पत्नी रूपल जैन ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को जीवन बीमा निगम का कर्मचारी बताया। ठग ने रूपल जैन को उनके पिता की बीमा राशि को उनके खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेजने की बात कही। ठग की बातों में आकर उन्होंने भी हामी भर दी। धनराशि पाने के लिए बताई प्रक्रिया को पूरा कर लिया।
इस दौरान साइबर ठग ने फोन-पे के माध्यम से एक मैसेज भेजा जिसमें भेजे लिंक पर क्लिक करने की बात कह पिन भी दर्ज कर लिया। मर्चेंट अकाउंट ट्रांजेक्शन बताकर जालसाज ने उनके खाते से तीन बार में करीब 20-20 हजार करके करीब 60 हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर ठगी के काफी दिनों बाद पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने जगदीश नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
