संभल: दहेज नहीं मिलने के कारण पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/कुढ़फतेहगढ़,अमृत विचार। दहेज नहीं मिलने पर ससुराल से निकाल दिये जाने और पति की मारपीट से आहत महिला ने गुरुवार को फंदे से झूलकर जान दे दी। मृत महिला के भाई की तहरीर पर ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। तीन दिन पहले ही पुलिस ने थाने में पति-पत्नी का समझौता कराया था और …

संभल/कुढ़फतेहगढ़,अमृत विचार। दहेज नहीं मिलने पर ससुराल से निकाल दिये जाने और पति की मारपीट से आहत महिला ने गुरुवार को फंदे से झूलकर जान दे दी। मृत महिला के भाई की तहरीर पर ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। तीन दिन पहले ही पुलिस ने थाने में पति-पत्नी का समझौता कराया था और महिला को वापस ससुराल भेज दिया था।

घटना कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फैजुल्हापुर गांव की है। रतन लाल के बेटे विपिन कुमार की शादी 15 महीने पहले मुरादाबाद के मूंढ़ापांडे थाना क्षेत्र अंतर्गत जौडा की मिलक निवासी हरबंस की 22 वर्षीय बेटी बबीता के साथ हुई थी। बबीता के परिवार वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल वालों से अनबन चल रही थी।

इसी बीच तीन माह पूर्व बबीता ने एक बेटी को जन्म दिया। बबीता के भाई उदयवीर ने बताया कि तीन दिन पहले उनके बहनोई ने बबीता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस पर वह थाने चली गई थी और पुलिस ने आरोपी पति को बुलाकर समझौता करा दिया था।

उदयवीर ने कहा कि पुलिस ने उस दिन मामले को गंभीरता से लिया होता तो उनकी बहन जिंदा होती। बबीता के भाई ने पति विपिन, ससुर रतनलाल, सास कन्या वती, देवर अनूप ब मोहित ननद सुनीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार