बरेली: बिथरी चैनपुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगा नगर आवासीय कॉलोनी के पास कॉलोनाइजर सक्रिय हो गए हैं। किसानों से सस्ती जमीन लेकर बगैर नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी बसाई जा रही हैं। गुरुवार को प्राधिकरण ने अभियान चलाकर 7 बीघा जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई …
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगा नगर आवासीय कॉलोनी के पास कॉलोनाइजर सक्रिय हो गए हैं। किसानों से सस्ती जमीन लेकर बगैर नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी बसाई जा रही हैं। गुरुवार को प्राधिकरण ने अभियान चलाकर 7 बीघा जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
प्राधिकरण के प्रवर्तन दल को सूचना मिली थी कि बिथरी चैनपुर रोड पर कन्या इंटर कॉलेज के पास 7 बीघा जमीन पर बिना बरेली विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों के विक्रय और मौके पर बाउंड्रीवाल, सड़क, भूखंडों पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कॉलोनी के विरुद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता के साथ प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की। बिना नक्शा पास करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
