बरेली: शराब के नशे में कोर्ट में हाजिर हुआ दरोगा, भेजा जेल
विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। शराब पीकर अदालत में हाजिर हुये जीआरपी दरोगा को कोर्ट ने गुरुवार को जेल भेज दिया। बदायूं जनपद के बिनावर के ग्राम पलिया निवासी जन्डैल सिंह मुरादाबाद जीआरपी में दरोगा के पद पर तैनात है। उसके विरुद्ध स्पेशल कोर्ट पीसी एक्ट में मुकदमा लम्बित है। चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर 8 …
विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। शराब पीकर अदालत में हाजिर हुये जीआरपी दरोगा को कोर्ट ने गुरुवार को जेल भेज दिया। बदायूं जनपद के बिनावर के ग्राम पलिया निवासी जन्डैल सिंह मुरादाबाद जीआरपी में दरोगा के पद पर तैनात है। उसके विरुद्ध स्पेशल कोर्ट पीसी एक्ट में मुकदमा लम्बित है।
चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर 8 अगस्त 2019 को चाय पीने आये अंकित रस्तोगी से जेब में रखे 71 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस कर्मियों समेत छह पर मुकदमा दर्ज हुआ था। सभी आरोपी जमानत पर रिहा हैं। बीती तारीखों पर दरोगा अदालत में उपस्थित नहीं हुआ तो कोर्ट ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी कर दिये थे। जिस पर दरोगा ने गुरुवार को ड्यूटी से अवकाश न मिल पाने की अर्जी अदालत में अपने अधिवक्ता के जरिए पेश की।
इसके साथ ही वह कोर्ट में खुद भी पेश हुआ। इस दौरान दरोगा शराब के नशे में धुत था और उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी। इसका अदालत ने कड़ा संज्ञान लिया और गैर जमानती वारंट पर आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया।
