बरेली: बीए और बीएससी जीव विज्ञान के प्रवेश फुल
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के बीए और बीएससी जीव विज्ञान के सामान्य ओपन कैटेगरी के प्रवेश फुल हो गए हैं। बीकॉम में सामान्य को छोड़कर पंजीकरण करने वाले सभी वर्ग के छात्रों के प्रवेश होंगे। कॉलेज ने बुधवार देर रात तीसरी मेरिट जारी की थी। इस मेरिट के आधार पर …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के बीए और बीएससी जीव विज्ञान के सामान्य ओपन कैटेगरी के प्रवेश फुल हो गए हैं। बीकॉम में सामान्य को छोड़कर पंजीकरण करने वाले सभी वर्ग के छात्रों के प्रवेश होंगे। कॉलेज ने बुधवार देर रात तीसरी मेरिट जारी की थी। इस मेरिट के आधार पर गुरुवार से प्रवेश भी शुरू हो गए।
प्रवेश 4 सितंबर तक होंगे। प्रवेश की समस्याओं को लेकर काफी संख्या में छात्र कॉलेज के ग्रीवांस सेल में पहुंच रहे हैं। ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी के आरक्षण कोटे के सभी छात्रों के प्रवेश लिए जा रहे हैं। इसके अलावा तीसरी मेरिट में जिस वर्ग का इंडेक्स जारी नहीं किया गया, उसमें पंजीकृत सभी छात्रों के प्रवेश होंगे।
पाठ्यक्रम के अनुसार तीसरी मेरिट
बीए मेरिट इंडेक्स
सामान्य ओपन पूर्ण
सामान्य महिला 66.340 से 64.660
ओबीसी ओपन 69.845 से 68.814
ओबीसी महिला 67.835 से 66.856
एससी 65.361 से 62.474
एससी महिला 60.773 से 58.763
बीएससी जीव विज्ञान मेरिट इंडेक्स
सामान्य ओपन पूर्ण
सामान्य महिला 72.165 से 71.134
ओबीसी ओपन 75.103 से 73.608
ओबीसी महिला 73.196 से 72.800
एससी 68.041 से 63.773
एससी महिला 62.062 से 59.856
बीएससी गणित मेरिट इंडेक्स
सामान्य ओपन 80.800 से 77.320
ओबीसी ओपन 75.670 से 72.577
ओबीसी महिला 62.536 से 60.000
बीकॉम मेरिट इंडेक्स
सामान्य ओपन 68.247 से 64.124
विषय बदलवाने के लिए पहुंच रहे ग्रीवांस सेल
बरेली कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र कई शिकायतों को लेकर ग्रीवांस सेल में पहुंच रहे हैं। इसमें कई छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने विषय गलत चयन कर लिए हैं। ऐसे छात्रों की समस्या का तुरंत समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा कई छात्रों की मार्कशीट भी धुंधली थी, इसकी वजह से वह मेरिट में शामिल न हो पाने की शिकायत कर रहे हैं। उनकी समस्या भी असली कॉपी देखने के बाद की जा रही है। कई छात्रों ने स्ट्रीम बदलकर आवेदन किया है, ऐसे छात्रों को भी समस्या हो रही है।
