वाराणसी: 125 साल के बुजुर्ग की फुर्ती कर देगी हैरान, क्या है इनका डाइट प्लान…जानें
वाराणसी। जिसका जन्म हुआ उसकी मृत्यु तय है, जाना एक दिन सबको है, क्योंकि ये मृत्यु लोक है। लेकिन काशी के शिवानंद बाबा की दास्तान इससे थोड़ी अलग है। बाबा की उम्र इतनी है कि अच्छे-अच्छे उनकी उम्र जानकार हैरान हो जाते हैं। वाराणसी के कबीरनगर इलाके के रहने वाले बाबा शिवानंद की उम्र 80-90 …
वाराणसी। जिसका जन्म हुआ उसकी मृत्यु तय है, जाना एक दिन सबको है, क्योंकि ये मृत्यु लोक है। लेकिन काशी के शिवानंद बाबा की दास्तान इससे थोड़ी अलग है। बाबा की उम्र इतनी है कि अच्छे-अच्छे उनकी उम्र जानकार हैरान हो जाते हैं। वाराणसी के कबीरनगर इलाके के रहने वाले बाबा शिवानंद की उम्र 80-90 नहीं बल्कि 125 साल है। 125 साल के उम्र में भी बाबा पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।
बाबा के उम्र का प्रमाण भी उनके पास है। आधार और पासपोर्ट पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है। इस हिसाब से वर्तमान में बाबा की उम्र 125 साल है। दावा किया जाता है कि बाबा दुनियां में सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। क्योंकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान के चित्तेसु वतनबे के नाम अभी ये रिकॉर्ड दर्ज है।
उबला भोजन का करते हैं सेवन…
बाबा शिवानंद की दिनचर्या बेहद सहज है। बाबा हर दिन 3 बजे भोर में उठते हैं। हर दिन घण्टे भर योगा करते हैं। उसके बाद पूजा पाठ से दिन की शुरुआत करते हैं। शिवानंद बाबा ने बताया कि वो फल और दूध का सेवन नहीं बल्कि सिर्फ उबला हुआ भोजन करते हैं वो भी कम नमक वाला। जिसके कारण 125 साल के उम्र में भी वो पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।
बच्चों से है प्यार
बाबा की शिष्या ने बताया कि बाबा को बच्चों से बहुत प्यार है। इसके अलावा बाबा जगह-जगह लोगों को योग करने और उबला खाना खाने के लिए प्रेरित करते हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वस्थ्य रह सकें।
