बरेली: घर में मिला युवक का अधजला शव, पुलिस बोली सिगरेट से लगी आग, परिजन बोले शॉर्ट सर्किट हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के राजेंद्र नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक 38 वर्षीय युवक की घर में अधजली लाश मिली। युवक का बिस्तर भी आधा जला हुआ था। पूरे कमरे में धुंआ भी घुट रहा था। पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। वह नशे में ही सिगरेट पी रहा था। जो बेड …

बरेली, अमृत विचार। शहर के राजेंद्र नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक 38 वर्षीय युवक की घर में अधजली लाश मिली। युवक का बिस्तर भी आधा जला हुआ था। पूरे कमरे में धुंआ भी घुट रहा था। पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। वह नशे में ही सिगरेट पी रहा था। जो बेड पर गिरी और बिस्तर में आग लग गई। चूंकि कमरे में एसी चल रहा था इसलिए धुंआ घुटने से उसकी मौत हो गई। उधर, परिजनों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजेंद्र नगर इलाके में करता था टिफिन का काम
दरअसल, राजेंद्र के रहने वाले मनोज मिश्रा टिफिन का काम करते थे। शुक्रवार को वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी सुनीता मिश्रा अपने मायके गई हुई थी। बीते दिनों उनके पिता की मौत हो जाने की वजह से कागजी कार्रवाई के लिए गई थी। घर में मनोज के अलावा तीन किराएदार लड़के थे। पिता दूसरे घर में थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रात करीब 8:30 बजे मनोज टिफिन देकर वापस लौटे थे। इसके बाद उन्होंने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। मगर जब सुबह देखा तो कमरे में धुंआ घुटा हुआ था। मनोज की लाश बिस्तर पर अधजली पड़ी हुई थी। परिजनों का कहना है कि किसी ने भी चीखने चिल्लाने की भी आवाजें नहीं सुनी।

मनोज का एक 9 वर्ष का बेटा है
मृतक मनोज के पिता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मनोज का एक नौ वर्षीय बेटा है। वह भी अपनी मां के साथ गया हुआ था। दुर्गा प्रसाद सर्राफा का काम करते थे। जो इन दिनों बंद चल रहा है। उनका कहना है कि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि आग लगने से उनके बेटे की मौत हो जाएगी। परिवार में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

संबंधित समाचार