हमीरपुर: मासूम हत्याकांड में पिता की तहरीर पर दो खिलाफ केस दर्ज
हमीरपुर। जिले के सुमेरपुर कस्बे में 3 दिन पूर्व लापता हुए किशोर की हत्या कर लाश को 11 टुकड़ों में काटकर करोड़न नाला किनारे झाड़ियों में फेंक दी गई थी। मृतक कक्षा पांच का छात्र था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का विसरा सुरक्षित कर लिया गया …
हमीरपुर। जिले के सुमेरपुर कस्बे में 3 दिन पूर्व लापता हुए किशोर की हत्या कर लाश को 11 टुकड़ों में काटकर करोड़न नाला किनारे झाड़ियों में फेंक दी गई थी। मृतक कक्षा पांच का छात्र था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुमेरपुर कस्बे के बाकी मार्ग स्थिति काशीराम कालोनी निवासी कमरुद्दीन का ग्यारह वर्षीय बेटा सुब्बी 30 अगस्त को सुबह ग्यारह बजे घर से कही चला गया था।
ये भी पढ़ें:-हमीरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मां-बेटी का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका
शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को पिता ने पुलिस को तहरीर देकर काशीराम कॉलोनी निवासी माइकल वर्मा व वसंत नगर निवासी सूरज खगार पर बच्चे को ले जाने का शक जाहिर किया। पुलिस ने माइकल को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कुछ जानकारी हासिल नहीं हुई। इसी बीच बुधवार को सुब्बी का क्षत-विक्षत शव करोड़न नाले के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला।
ममले की जानकारी मिलते ही एएसपी अनूप कुमार सीओ सदर अनुराग सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने सुमेरपुर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह को घटना की तह तक जाकर जांच करने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या में प्रयुक्त हथियार की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है। पिता की तहरीर पर सुमेरपुर के बसंत नगर निवासी विपिन पाल और राठ के इटैल गांव निवासी करोड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
