बाराबंकी: वैक्सीनेशन के बाद बीमार महिला की मौत, पति ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के बिछलखा ग्राम मे एक बीमार महिला जिंदगी और मौत के बीच की जंग हार गई। जिसके बाद उसके पति ने चिकित्सक पर उपचार मे लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम …

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के बिछलखा ग्राम मे एक बीमार महिला जिंदगी और मौत के बीच की जंग हार गई। जिसके बाद उसके पति ने चिकित्सक पर उपचार मे लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिछलखा निवासी 31 साल की नीलम, पत्नी अखिलेश कुमार की बीती शाम मौत हो गई। अपनी पत्नी की मौत से विचलित पति ने चिकत्सक पर उपचार मे लापरवाही का आरोप लगाते हुऐ पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। मृतका नीलम के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को बीते मंगलवार को रामनगर सीएचसी मे कोविड वैक्सीन लगाई गई थी। जिसके बाद बुखार आने पर सुबह शाम पैरासीटामॉल की खुराक खाने के बाद भी तबियत नहीं सही हुई। जिसके बाद चिकित्सक को दिखाया गया। उनकी लिखी दवाएं खाने पर नीलम की तबियत दुरुस्त होने के बजाय बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के इंतजार में है।

संबंधित समाचार