बिजनौर: तमंचे से केक काटने वाले आरोपी का पास्पोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू
बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। क्षेत्र में एमबीबीएस छात्र द्वारा तमंचे से केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 5 अगस्त को आरोपी को जमानत भी मिल गई थी। इसी बीच परिजनों ने विदेश जाने की अफवाह फैला दी। जिसपर सकते में …
बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। क्षेत्र में एमबीबीएस छात्र द्वारा तमंचे से केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 5 अगस्त को आरोपी को जमानत भी मिल गई थी। इसी बीच परिजनों ने विदेश जाने की अफवाह फैला दी।
जिसपर सकते में आई पुलिस ने आरोपी युवक का पास्पोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को एमबीबीएस छात्र हाशीम पुत्र डा. जफर अली निवासी गल्लाखेडी बाइक पर केक रख कर तमंचे से काटते हुए विडियो में दिखाई दे रहा है। जिसके बाद 29 जुलाई को मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। 5 अगस्त को आरोपी को जमानत भी मिल गई थी। लेकिन तभी डा. जफर के बडे पुत्र और पुत्रवधू में विवाद हो गया। डा जफर नें यह सोचते हुए अपने बेटे की विदेश जाने की अफवाह फैला दी।
अफवाह फैलने पर पुलिस सकते में आ गई थी। थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने गहनता से जांच की तो अफवाह गलत निकला और आरोपी दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां था। थानाध्यक्ष ने बताया कि हाशीफ का पासपोर्ट निरस्त करने के लिए आलाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी भेज दी गई है।
