बरेली: महंगी फीस न देने वाले अभ्यर्थियों को सक्षम बनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ के महानिदेशक वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार देर रात कमिश्नरी सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना है जो कोचिंग की महंगी फीस देने की स्थिति में नहीं हैं, …

बरेली, अमृत विचार। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ के महानिदेशक वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार देर रात कमिश्नरी सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना है जो कोचिंग की महंगी फीस देने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन प्रतिभावान हैं। इसलिए योजना को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से कार्य करें।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद बरेली में यूपीएससी की कक्षाएं बरेली कॉलेज में तथा जेईई/ नीट की कक्षाएं राजकीय इंटर कालेज में ऑनलाइन संचालित की जा रही हैं। महानिदेशक वेंकटेश्वर लू ने निर्देश दिए कि अब ऑफलाइन कक्षाएं भी शीघ्र ही संचालित करायी जाएं।

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए कक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं। महानिदेशक ने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक बच्चों को कोचिंग प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित करते हुए ऑनलाइन कक्षाओ में पढ़ाए जाने वाले विषयों तथा उसकी गुणवत्ता का फीडबैक छात्राओं के माध्यम से प्राप्त करें।

शासन के निर्देशों के अनुसार योजना के तहत टैबलेट वितरण का भी कार्य भी समय अनुसार पूर्ण करें। बैठक में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, अजय दिवेदी संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, डीआईओएस अमर कांत, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार