बरेली: सुभाषनगर में दबंगों ने युवक को लोहे की चेन से पीटा, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दबंगों के दो गुट सड़क पर भिड़ गए। उन्होंने दूसरे के साथ मारपीट की। इसी बीच एक आरोपी ने लोहे की जंजीर से हमला कर कई लोग को लहूलुहान कर दिया । सड़क पर मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जुट गई । सुभाषनगर के बदायूं रोड पर गुरुवार देर रात दबंगों …

बरेली, अमृत विचार। दबंगों के दो गुट सड़क पर भिड़ गए। उन्होंने दूसरे के साथ मारपीट की। इसी बीच एक आरोपी ने लोहे की जंजीर से हमला कर कई लोग को लहूलुहान कर दिया । सड़क पर मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जुट गई ।

सुभाषनगर के बदायूं रोड पर गुरुवार देर रात दबंगों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह लोग मारपीट उतारू हो गए । दोनों गुटों में जमकर लात घुसे चले इससे वहा पर हंगामा मच गया।

एक हमलावर ने लोहे की चैन से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। लोग सड़क पर मारपीट तो देखते रहे लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई । पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

संबंधित समाचार