Tokyo Paralympics: मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में हारी प्रमोद-पलक की जोड़ी, बैडमिंटन में तीन पदक हुए पक्के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। …

टोक्यो। भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया।

वहीं, सिंहराज ने 216.7 अंके साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। इससे पहले भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया। अब उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। उससे पहले  प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को हराया

उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। कुल मिलाकर भारत ने बैडमिंटन में तीन पदक पक्के कर लिए हैं। वहीं, बैडमिंटन की एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। अब  भारतीय जोड़ी 5 सितंबर को कांस्य पदक के लिए खेलेगी।

टोक्यो पैरालंपिक का 11वां दिन..

टोक्यो पैरालंपिक का 11वां दिन जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी अहम है। आज भारत के कई एथलीट शूटिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद होगी। बीते 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक और तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत 

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है।

संबंधित समाचार