बरेली: अब जंक्शन पर जल्द मिलेगा यात्रियों को दूध, मिल्क पार्लर खोलने की मिली अनुमति
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बाद ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। रेलवे स्टेशनों पर भी खाने पीने की चीजों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई। मगर अब जब कोरोना संक्रमण का कहर कम होता नजर आ रहा है तो रेवले ने खाने पीने की चीजों पर भी …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बाद ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। रेलवे स्टेशनों पर भी खाने पीने की चीजों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई। मगर अब जब कोरोना संक्रमण का कहर कम होता नजर आ रहा है तो रेवले ने खाने पीने की चीजों पर भी लगी रोक को भी हटाना शुरू कर दिया है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए अब जंक्शन पर रेलवे मिल्क पार्लर खोले जाने के लिए मुरादाबाद रेल मंडल से स्वीकृति मिल गई है। जिसे जल्द खोला जाना है।
इन दिनों जंक्शन पर करीब 85 फीसदी ट्रेनों का हो रहा है संचालन
इन दिनों बरेली जंक्शन से होकर जाने वाली ट्रेनों में से करीब 85 फीसदी ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्री सुविधाओं पर फोकस करना शुरु कर दिया है। जंक्शन वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान जहां खान-पान की सुविधाओं को बंद कर दिया गया था।
ट्रेनों का संचालन शुरु होने के साथ ही अब धीरे-धीरे खान-पान व्यवस्था को भी बढ़ाया जा रहा है। जिसके तहत कई स्टेशनों पर पैकेट बंद खाना व कुछ स्टेशनों पर दूध आदि की व्यवस्था की जा रही है।
अमूल का खोला जाएगा मिल्क पार्लर
रेलवे अधिकारियों की माने तो उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस से बरेली जंक्शन पर अमूल का मिल्क पार्लर खोले जाने की अनुमति मिली है। जल्द ही इसका निर्माण शुरु हो जाएगा। इसके अलावा पे एंड यूज के तहत जंक्शन की पार्किंग को भी शुरु कर दिया गया है। जबकि स्टेशन में डिब्बा बंद खाना पहले से ही बिक रहा था।
यह भी पढ़े-
बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के ऑनलाइन वेबिनार में दिए गए आत्मनिर्भर बनने के टिप्स
