लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में युवक ने किया हंगामा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कृष्णानगर स्थित लोकबंधु अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आए युवक ने लाइन तोड़ने का प्रयास किया। मना किए जाने पर उसने आवेश में आकर काउंटर में लगा शीशा तोड़ दिया। यह आरोप लगाते हुए कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक गुरुवार को अस्पताल परिसर में वैक्सीनेशन किया जा …

लखनऊ। कृष्णानगर स्थित लोकबंधु अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आए युवक ने लाइन तोड़ने का प्रयास किया। मना किए जाने पर उसने आवेश में आकर काउंटर में लगा शीशा तोड़ दिया। यह आरोप लगाते हुए कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक गुरुवार को अस्पताल परिसर में वैक्सीनेशन किया जा रहा था।

दोपहर 3.30 बजे के करीब एक युवक कैम्प में आया था। जिसने आते ही जल्दी वैक्सीन दिए जाने की बात कही। पहले से मौजूद लोगों को वैक्सीन लगाए जाने और नम्बर आने पर ही युवक को देखे जाने की बात कही गई। जिससे युवक तैश में आ गया। उसने रजिस्ट्रेशन काउंटर खिड़की में लगा शीशा तोड़ दिया। कर्मचारी के एतराज जताने पर आरोपी ने गाली देना शुरू कर दिया।

संबंधित समाचार