बरेली: विवि में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को एनएसएस बरेली कॉलेज ने ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0’ का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलसचिव डा. राजीव कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को बताया कि हम सभी को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए निरंतर योगाभ्यास करते रहना चाहिए तथा अपने …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को एनएसएस बरेली कॉलेज ने ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0’ का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलसचिव डा. राजीव कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को बताया कि हम सभी को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए निरंतर योगाभ्यास करते रहना चाहिए तथा अपने दिनचर्या में दौड़ को शामिल करना चाहिए।
यह दौड़ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक से प्रारंभ होकर कर्मचारी कॉलोनी से होते हुए कुलपति आवास होकर मुख्य गेट पहुंचकर सम्पन्न हुई।
इस मौके पर बरेली कॉलेज बरेली एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. राजीव यादव, डा. यशार्थ गौतम, डा. बृजवास कुशवाहा, डा. कोमल मित्तल, डा. अमिता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
