बरेली: नशे में महिला को मारने पर महिला ने जमकर की बस चालक व परिचालक की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क पर एक व्यक्ति को पिटता देख एक महिला मदद के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद महिला ने आरोपियों की जमकर पिटाई लगा दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पीड़ित राहगीर व महिला को थाने ले गई। पीलीभीत बाईपास मार्ग पर एक महिला ने …

बरेली, अमृत विचार। सड़क पर एक व्यक्ति को पिटता देख एक महिला मदद के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद महिला ने आरोपियों की जमकर पिटाई लगा दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पीड़ित राहगीर व महिला को थाने ले गई।

पीलीभीत बाईपास मार्ग पर एक महिला ने देर रात हंगामा कर दिया। महिला ने बताया कि वह सेटेलाइट की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसे एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर जब महिला ने देखा तो एक व्यक्ति जान बचाने की बात कहता हुआ चिल्ला रहा था। पिटने वाले व्यक्ति दाताराम ने बताया कि वह शाहजहांपुर के पुवायां का रहने वाला है। वह पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रहा था।

इसी दौरान डीसीएम चालक ने उसे पीलीभीत बाईपास पर उतार दिया। वहां से वह पैदल ही सेटेलाइट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुछ निजी बसों के चालक व परिचालकों ने उसे पकड़ लिया और उसके 350 रुपये छीन लिए। साथ ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो एक परिचालक ने शराब के नशे में ही महिला के थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद महिला ने परिचालक की जमकर पिटाई लगा दी।

हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। इतने में एक बस चालक ने यूपी 112 को फोन करके पुलिस बुला ली। जिसके बाद पीआरवी महिला व दूसरे व्यक्ति को बारादरी थाने ले गई। महिला ने खुद को कैंट निवासी और पुलिस विभाग से निलंबित बताया।

संबंधित समाचार