अब क्रूज से करिए वाराणसी से चुनार तक सफर, जानिए कितना होगा खर्च…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। जलमार्ग के जरिए अब पर्यटक काशी से चुनार तक की यात्रा कर सकेंगे। रविवार से इसके लिए रो-रो क्रूज की शुरुआत हो रही है। इस क्रूज में पर्यटक बनारसी स्वाद के साथ गंगा की लहरों …

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। जलमार्ग के जरिए अब पर्यटक काशी से चुनार तक की यात्रा कर सकेंगे। रविवार से इसके लिए रो-रो क्रूज की शुरुआत हो रही है। इस क्रूज में पर्यटक बनारसी स्वाद के साथ गंगा की लहरों से बनारस से मिर्जापुर तक यात्रा करेंगे.

इस क्रूज से पर्यटक 9 घण्टे में काशी से चुनार तक का सफर तय करेंगे। इस दौरान पर्यटकों को शुलटंकेश्वर महादेव मंदिर और चुनार किले का दीदार भी कराया जाएगा। पर्यटकों को इसके लिए 3000 रुपये खर्च करना होगा। वहीं, पर्यटक विभाग ने क्रूज संचालन का जिम्मा अलकनंदा क्रूज लाइन को सौंपा है।

ये है खासियत

ये रो-रो क्रूज पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें 15 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से गंगा में पर्यटकों को सैर कराएगा। इसमें 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शादी और अन्य आयोजनों के लिए भी इसे बुक किया जा सकता है।

विध्यवासिनी मंदिर से जोड़ा जाएगा..

वाराणसी के पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में इसे माता विध्यवासिनी के दरबार तक ले जाया जाएगा। पर्यटकों को इसके लिए 1 से 2 दिन का टूर पैकेज दिया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग इसका प्लान तैयार कर रहा है।

संबंधित समाचार