आजमगढ़: स्कूल में महिला शिक्षक के साथ अध्यापक ने की अभद्रता, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। शिक्षा के मंदिर में महिला शिक्षक के साथ पुरुष शिक्षक के द्वारा मारपीट व अभद्रता किया जाने का एक मामला आजमगढ़ जिले से प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पूरे घटनाक्रम में मामला विद्यालय में देर से पहुंचने पर हस्ताक्षर को लेकर बताया जा …

आजमगढ़। शिक्षा के मंदिर में महिला शिक्षक के साथ पुरुष शिक्षक के द्वारा मारपीट व अभद्रता किया जाने का एक मामला आजमगढ़ जिले से प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पूरे घटनाक्रम में मामला विद्यालय में देर से पहुंचने पर हस्ताक्षर को लेकर बताया जा रहा है। विद्यालय स्टाफ ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने की दशा मे विद्यालय में शिक्षण कार्य बंदर रखने की चेतावनी दी है।

शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला शिक्षक पर पुरुष शिक्षक आपा खो बैठे। शिक्षक के इस कारनामें की खबर ग्रामीणों को लगी तो जुट गए लेकिन आरोपित शिक्षक ने गेट में ताला बंद कर दिया। ग्रामीणों से भी तकरार हुई। इसके बाद शिक्षक कमरे में पहुचे और महिला शिक्षक से अभद्रता (गाली-गलौज) करने लगे। इस दौरान अन्य शिक्षक बीच-बचाव करते रहे।

तकरीबन एक घंटे तक विद्यालय में यह कारनामा चला और छात्र-छात्राएं इधर-उधर से सहमे हुए नजारा देखते रहे। मामले में प्रधानध्यापिका रीता देवी समेत प्रतिभा सिंह, प्रतिमा, कंचन, अनीता, प्रेमप्रकाश आदि शिक्षक ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर आरोपित सहायक अध्यापक के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पूरे घटना क्रम का वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हडकंप मचा है।

संबंधित समाचार