रुद्रपुर: ट्रांजिट कैम्प में पति ने की पहली पत्नी की गर्दन काटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की गर्दन पर पाटल से वार कर दिया। जिसकी उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। पहली पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने पाटल से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। सूचना पर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की गर्दन पर पाटल से वार कर दिया। जिसकी उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। पहली पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने पाटल से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका आरोपी की पहली पत्नी थी और वह दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। वही पुलिस हत्यारोपित पति से हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ट्रांजिट कैंप, संजयनगर, वार्ड नंबर 11 निवासी भोला उर्फ किंकर मंडल भवन निर्माण का काम करता है। पुलिस के मुताबिक भोला की दो शादियां हैं। इसमें एक विवाह उसने 26 वर्षीय निर्मला से पांच साल पहले किया था। उसका एक चार साल का पुत्र है। जबकि दूसरा विवाह उसने अन्य महिला से किया था। दूसरी शादी करने के बाद भोला ने निर्मला के लिए मलिक कालोनी में मकान बनाया था, जहां पर वह अपने पुत्र के साथ रह रही थी।

बताया जा रहा है कि रविवार को भोला अपनी दूसरी पत्नी के साथ संजयनगर खेड़ा के घर में ही था। इसी बीच देर शाम निर्मला भी संजय नगर स्थित उसके मकान पर पहुंच गई। जहां पर निर्मला और भोला का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तैश में आकर भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाटल से वार कर दिया।

इससे निर्मला लहुलूहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख भोला फरार हो गया। वही शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस तक सूचना पहुंचाई। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल रुद्रपुर विजेंद्र शाह, एसओ ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही फरार हत्यारोपित का पीछा कर उसकी घेराबन्दी कर उसे पास से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस दूसरी शादी होने या न होने की गुत्थी भी सुलझाने में लगी है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल ने बताया कि हत्यारोपित पति से हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वही हत्या की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी है।

संबंधित समाचार