बरेली: नए भारत का निर्माण शिक्षक ही कर रहा है- अशोक कटारिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, समारोह के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार और कुलपति प्रो. केपी सिंह मौजूद रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, समारोह के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार और कुलपति प्रो. केपी सिंह मौजूद रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए इस शिक्षक सम्मान समारोह में कुल 75 शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में अशोक कटारिया ने कहा कि शिक्षक समाज को गढ़ता है चाहे प्रशासनिक क्षेत्र हो, आर्थिक अथवा सामाजिक। नए भारत का निर्माण शिक्षक ही कर रहा है। परिवार में प्रथम शिक्षक माता-पिता होते हैं। मेरे पिता ने मुझे तीन महत्वपूर्ण शिक्षाएं दी थीं। एक समय सबसे कीमती होता है, दूसरी कभी बेवकूफ की संगत मत करो एवं तीसरी खाली दिमाग शैतान का घर होता है।

समारोह के अध्यक्ष संतोष गंगवार ने सभी शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अच्छे परिणाम जल्द ही सबके सामने आएंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। प्रतिदिन विश्वविद्यालय परिसर में 20,000 से अधिक बच्चे आते हैं। वह अपने शिक्षकों से यह उम्मीद लेकर आते हैं कि उनके करियर भविष्य को बनाने में शिक्षक शिक्षा एवं मार्गदर्शन देकर अमूल्य योगदान देंगे।

विश्वविद्यालय परिसर के सम्मानित शिक्षक
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के 35 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रो. आशा चौबे, डा. अनीता त्यागी, डा. राकेश मौर्य, डा. अनिल सिंह, प्रोफेसर एनएन पांडे, प्रो. एके सरकार, प्रो. राजकमल, प्रो. संतोष अरोड़ा, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, प्रो. बीआर कुकरेती, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. पीवी सिंह, प्रो. संजय मिश्र, प्रो. एसके पांडे, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. संजय कुमार गर्ग, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, डा. तूलिका सक्सेना, डा. अमित सिंह, डा. गौरव राव, डा. डीडी शर्मा, डा. एचडी सिंह, डा. हेमा वर्मा, डा. एनके सिंह, डा. संजीव त्यागी, डा. क्षमा पांडे, डा. अनिल बिष्ट, डा. सौरभ मिश्रा, डा. जनक कपूर, डा. तौकीर सिद्दीकी, प्रो. एसएस बेदी, डा. एके सिंह, अशोक कुमार, डा. प्रमेंद्र कुमार, डा. इंदरप्रीत कौर शामिल रहे।

महाविद्यालयों के सम्मानित शिक्षक
सम्मान समारोह में राजकीय महाविद्यालय एवं एडेड कॉलेजों के डा. मनमीत कौर, डा. वंदना शर्मा, डा. चारू मेहरोत्रा, डा. राकेश आजाद, डा. संजय बरनवाल, डा. सुंदर सिंह, डा. मनोज कांडपाल, डा. अनु महाजन, डा. सुषमा पाल, डा. संध्या अग्रवाल, डा. संगीता सिंह, डा. भूपेंद्र सिंह आदि शिक्षक रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. संध्या रानी, डा. आलोक श्रीवास्तव और डा. आभा चतुर्वेदी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार