बरेली: अदनान मियां की अध्यक्षता में जुटे आरएसी कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के मुख्यालय पर उलमा और आरएसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में नायब सदर और नबीरा-ए-आला हजरत मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए जल्द सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने माबलिंचिंग और महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की …

बरेली, अमृत विचार। आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के मुख्यालय पर उलमा और आरएसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में नायब सदर और नबीरा-ए-आला हजरत मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए जल्द सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने माबलिंचिंग और महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सख्त एतराज जाहिर किया।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरसों का तेल दो सौ रुपये तक पहुंच चुका है। सरकार इन पर लगाम कसने के लिए कदम उठाए नहीं तो आरएसी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

बैठक में मुफ्ती उमर रजा, मौलाना कमरूज्जामा, हाफिज इमरान रजा, मौलाना सलीम रजा, अब्दुल हलीम खान, मुशाहिद रफत, अब्दुल लतीफ कुरैशी, जाबिर अली, हनीफ अजहरी, ताज खान, जमाल अजहरी, मुजफ्फर अली, मौलाना रफी, मौलाना लईक रजा, मौलाना सद्दाम रजा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार