बरेली: दहेज के चलते महिला से मारपीट के बाद हत्या का प्रयास
बरेली, अमृत विचार। शादी के बाद दहेज बतौर लाखों की मांग करने पर पुलिस चौकी में समझौता होने के बाद भी ससुरालियों के इरादे नहीं बदले और दहेज को लेकर महिला से मारपीट करते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मौलानगर की …
बरेली, अमृत विचार। शादी के बाद दहेज बतौर लाखों की मांग करने पर पुलिस चौकी में समझौता होने के बाद भी ससुरालियों के इरादे नहीं बदले और दहेज को लेकर महिला से मारपीट करते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मौलानगर की रहने वाली महनाज पत्नी जाहिद ने बताया कि दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। जिसके बाद से उसका पति व अन्य ससुरालिए दहेज बतौर 2 लाख रुपये की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसका फैसला अशरफ खां चौकी में पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में करवाया था।
महिला का आरोप है कि कुछ दिनों बाद ही उसके ससुरालियों ने दोबारा दहेज की मांग को लेकर कमरे में बंद करके मारपीट शुरू कर दी। वहीं जान से मारने के इरादे से आरोपियों ने उसका गला भी दबा दिया। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर प्रेमनगर थाने पहुंची और शिकायत की। शिकायत के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार को पति समेत 7 ससुरालियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
