बरेली: जिले में आज चलेगा मेगा वैक्सीनेशन अभियान
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाकर 93 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 336 क्लस्टर बनाकर 93 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य शासन से मिला है। …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाकर 93 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 336 क्लस्टर बनाकर 93 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य शासन से मिला है।
सोमवार को होने वाले मेगा वैक्सीनेशन के लिए मुख्यालय से जिले में 86 हजार से ज्यादा वैक्सीन की डोज भिजवाई जा चुकी हैं। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 70,650 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज भेजी गई हैं। वहीं 16 हजार कोवैक्सीन की डोज मुख्यालय से आई हैं।
इसके अलावा जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के पास कुछ वैक्सीन पहले से मौजूद हैं। इसके साथ ही केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन कराने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
